• Thu. Oct 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिकी सैनिकों की 20 साल बाद इराक़ से विदाई, क्या फिर सिर उठा सकता है इस्लामिक स्टेट?

Byadmin

Oct 1, 2026


तस्वीर में बाईं ओर इराक़ के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन, उनके साथ चार अमेरिकी राष्ट्रपति - डोनाल्ड ट्रम्प, जो बाइडेन, बराक ओबामा और जॉर्ज डब्ल्यू बुश - और ऊपर सैन्य विमानों के पास चलते अमेरिकी सैनिक.

इमेज कैप्शन, अमेरिका 30 सितंबर तक इराक़ से अपने सभी सैनिकों को वापस बुलाने जा रहा है

इराक़ में मौजूद बचे हुए अमेरिकी सैनिक 30 सितंबर तक वापस लौट रहे हैं. इसके साथ ही वहां अमेरिका की दो दशक से ज़्यादा पुरानी सैन्य मौजूदगी ख़त्म हो जाएगी. इस मौजूदगी ने लंबे समय तक इराक़ पर गहरा असर डाला है.

इसकी शुरुआत 2003 में इराक़ पर अमेरिका के हमले से हुई थी, जिसमें सद्दाम हुसैन की सरकार गिरा दी गई थी. इसके बाद देश ने कई साल तक विद्रोह और अलग-अलग धार्मिक समुदायों के बीच हिंसा का सामना किया.

अमेरिकी सैनिक 2011 में इराक़ से चले गए थे, लेकिन इस्लामिक स्टेट समूह यानी आईएस को हराने में मदद करने के लिए 2014 में लौट आए.

अमेरिकी सैनिकों की यह वापसी ऐसे समय हो रही है, जब ईरान के साथ जारी तनाव ने इराक़ में मौजूद अमेरिकी कर्मचारियों और सैनिकों को एक बार फिर हमलों के ख़तरे में डाल दिया है.

हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि सैनिकों के जाने के साथ इराक़ में अमेरिका का प्रभाव ख़त्म नहीं होगा.

By admin