• Sat. Oct 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘अरुणाचल बॉर्डर पर भारत और चीन आमने-सामने बने हुए हैं’, आईटीबीपी डीजी के बयान पर सियासत गरमाई

Byadmin

Oct 24, 2026


भारत चीन बॉर्डर

इमेज कैप्शन, आईटीबीपी के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर हालात को चिंताजनक बताया है
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 9 मिनट

अरुणाचल प्रदेश सीमा पर तनाव की स्थिति को लेकर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक के बयान को लेकर कांग्रेस और विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा है.

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक (डीजी) शत्रुजीत कपूर ने गुरुवार को कहा था, “पिछले कुछ दिनों में ऐसी स्थिति बनी, जब अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर दोनों पक्ष (भारत और चीन) आमने-सामने आ गए. यह स्थिति अब भी जारी है.”

इस साल जुलाई में उत्तर-पूर्वी सीमा पर तनाव शुरू होने के बाद यह पहली बार है, जब आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि हुई है.

जुलाई के अंत से अरुणाचल प्रदेश में ऊपरी सुबनसिरी ज़िले के असाफिला और माजा इलाके में तनाव बना हुआ है.

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है, “प्रधानमंत्री और उनका पूरा तंत्र इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठा है.



By admin