• Wed. Aug 26th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अरुण जेटली जिन्हें अमित शाह से भी पहले पीएम मोदी का माना जाता था सबसे ख़ास

Byadmin

Aug 25, 2026


अरुण जेटली

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, 24 अगस्त 2019 को 66 साल की आयु में अरुण जेटली का निधन हो गया था
सारांश

  • भारत के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ऐसे राजनेता थे जिन्होंने छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक का सफ़र तय किया.
  • साथ ही अरुण जेटली ने वकालत और क्रिकेट प्रशासन के क्षेत्र में भी अहम भूमिका निभाई.
  • सात साल पहले 24 अगस्त 2019 को 66 साल की आयु में अरुण जेटली का निधन हो गया था.
  • 24 अगस्त 2019 को अरुण जेटली पर लिखी गई रेहान फ़ज़ल की ये रिपोर्ट पढ़ें.

    • Author, रेहान फ़ज़ल
    • पदनाम, बीबीसी हिन्दी के लिए
  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 12 मिनट

बात 25 जून 1975 की है. दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष अरुण जेटली अपने नारायणा वाले घर के आंगन में सोए हुए थे.

बाहर कुछ आवाज़ हुई तो वो जाग गए. उन्होंने देखा कि उनके पिता कुछ पुलिसवालों से बहस कर रहे थे. ये पुलिस वाले उन्हें गिरफ़्तार करने आए थे.

ये देखते ही अरुण अपने घर के पिछले दरवाज़े से बाहर निकल आए. वो रात उन्होंने उसी मोहल्ले में अपने दोस्त के यहाँ बिताई. अगले दिन उन्होंने सुबह साढ़े दस बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क़रीब 200 छात्रों को दिल्ली विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर के दफ़्तर के सामने जमा किया.

वहाँ जेटली ने एक भाषण दिया और उन लोगों ने इंदिरा गाँधी का एक पुतला जलाया. थोड़ी देर में डीआईजी पीएस भिंडर के नेतृत्व में पुलिस वालों ने इलाक़े को घेर लिया और अरुण जेटली गिरफ़्तार कर लिए गए.

तिहाड़ जेल में अरुण जेटली को उसी सेल में रखा गया जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और केआर मलकानी के अलावा 11 और राजनीतिक क़ैदी रह रहे थे. इसका उन्हें बहुत फ़ायदा हुआ.

By admin