• Tue. Aug 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

असम को बाढ़ मुक्त बनाने के वादे के बावजूद शिवसागर ज़िला कैसे हुआ तबाह?- ग्राउंड रिपोर्ट

Byadmin

Aug 4, 2026


ऊपरी असम के शिवसागर, चराईदेव, जोरहाट और गोलाघाट जिले में आई बाढ़ के लिए कई लोग हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार पर सवाल उठा रहे हैं

इमेज स्रोत, Dilip Kumar Sharma

इमेज कैप्शन, ऊपरी असम के शिवसागर, चराईदेव, जोरहाट और गोलाघाट जिले में आई बाढ़ के लिए कई लोग हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार पर सवाल उठा रहे हैं

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 3 अगस्त, सोमवार की सुबह 11 बजे तक अपने सोशल मीडिया पर करीब छह पोस्ट साझा किए. सीएम ने करीब सभी पोस्ट में असम में आई भीषण बाढ़ के बारे में बात की.

उन्होंने अपने पहले पोस्ट में वाल्मीकि रामायण के बालकांड के एक श्लोक का उल्लेख किया, जिसमें नदियों का ज़िक्र है.

एक अन्य पोस्ट में सावन माह के पहले सोमवार को भोलेनाथ का आशीर्वाद लेते हुए मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच जाने और हर पीड़ित परिवार को जल्द इस मुश्किल से उबारने के लिए प्रार्थना की.

लेकिन ऊपरी असम के शिवसागर, चराईदेव, जोरहाट और गोलाघाट ज़िले में आई बाढ़ के लिए कई लोग हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार पर सवाल उठा रहे हैं.

इसके अलावा स्थानीय लोग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2021 के एक वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि पांच साल में असम को बाढ़ मुक्त कर देंगे.

By admin