• Fri. Sep 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

असम में हैरान करने वाला मामला, पुलिस चौकी में सिपाही ने राइफल से फायरिंग कर अपने ही दो साथियों को उतारा मौत के घाट

Byadmin

Sep 4, 2026


डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम के कामरूप जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। असम-मेघालय बॉर्डर पर स्थित एक पुलिस आउटपोस्ट पर एक पुलिसकर्मी ने अपने ही दो साथी पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना आज गुरुवार तड़के बोको पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले गमेरिमुरा पुलिस आउटपोस्ट पर सुबह 4 से 5 बजे के बीच हुई।

गोलीबारी करने का आरोप 29वीं असम पुलिस बटालियन से जुड़े पुलिस कॉन्स्टेबल चिरंजीब चौधरी पर है। अधिकारियों ने बताया कि घटना के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

मृतकों की पहचान फजरुल अली और इंद्रजीत बोरा के तौर पर हुई है। बोरा गमेरिमुरा पुलिस आउटपोस्ट के इंचार्ज थे, जबकि अली हवलदार के पद पर तैनात थे।

अधिकारियों के मुताबिक, दोनों पुलिसकर्मियों को AK-टाइप सर्विस राइफल से गोली मारी गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस आउटपोस्ट पर तड़के हुई गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। गोलीबारी की वजहों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। इस घटना से बोको और असम-मेघालय बॉर्डर से सटे इलाकों में सनसनी फैल गई है। आगे की जानकारी का इंतजार है।

By admin