• Sat. Nov 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अहमदाबाद से मुग़ल बादशाह जहांगीर नफ़रत क्यों करते थे?

Byadmin

Nov 7, 2026


1730 में एक कलाकार ने जहांगीर और उनकी पत्नी नूरजहां का चित्र बनाया था

इमेज कैप्शन, 1730 में एक कलाकार ने जहांगीर और उनकी पत्नी नूरजहां का चित्र बनाया था

“इस शहर के संस्थापक को इस जगह में ऐसा कौन सा सौंदर्य दिखाई दिया कि उन्होंने यहां शहर बसाया? इसके अलावा, दूसरे बादशाहों ने भी यहां अपनी ज़िंदगी के कीमती साल कैसे बिताए होंगे? यह मेरी कल्पना से भी परे है. यहां गर्म हवाएं चलती हैं और पानी की कमी रहती है.”

“मैं इस शहर को गर्दाबाद (धूल से भरा शहर) तो कह ही चुका हूं. इसकी हवा भी धूल से भरी हुई है. यहां का पानी बेहद ख़राब है और पीने लायक नहीं है.”

“शहर के पास बहने वाली नदी मानसून को छोड़कर बाकी समय सूखी रहती है. कुओं का पानी ज़्यादातर खारा है. तालाबों का पानी धोबियों ने कपड़े धो-धोकर छाछ जैसा बना दिया है.”

“संपन्न लोगों के घरों में टांके होते हैं. वे बरसात का पानी जमा करके पूरे साल इस्तेमाल करते हैं. ऐसा पानी, जिसमें बाहर की हवा न लगी हो, सेहत के लिए नुक़सानदेह है.”

“शहर के बाहर की ज़मीन हरियाली की बजाय कांटों (थोर) से ढकी हुई है. इन कांटों के ऊपर से बहने वाली हवा का असर सब जानते हैं. मैं इस शहर को पहले गर्दाबाद कह चुका हूं और अब समझ नहीं पा रहा कि इसे क्या कहूं.”

By admin