• Sat. Nov 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नशरा नईम: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के इतिहास में उपाध्यक्ष पद पर जीतने वाली पहली महिला कौन हैं?

Byadmin

Nov 7, 2026


नशरा नईम

इमेज कैप्शन, नशरा नईम एएमयू के 105 साल के इतिहास में स्टूडेंट्स यूनियन की उपाध्यक्ष चुनी जाने वाली पहली महिला बनीं

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में बिहार के सहरसा के रहने वाले मोहम्मद नोमान अशरफ़ ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है, जबकि नशरा नईम उपाध्यक्ष चुनी गई हैं.

वहीं, मोहम्मद हमदान ने ऑनरेरी सेक्रेटरी पद पर जीत हासिल की.

इसी साल, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के आंदोलन के बाद स्टूडेंट्स यूनियन की बहाली हुई थी. इससे पहले एएमयू स्टूडेंट्स यूनियन के आख़िरी चुनाव 2018 में हुए थे.

चुनाव की सबसे अहम बात ये है कि नशरा नईम इस संस्थान के 105 साल के इतिहास में स्टूडेंट्स यूनियन की उपाध्यक्ष चुनी जाने वाली पहली महिला हैं.

प्रेसीडेंट पद पर जीतने वाले नोमान अशरफ़ भी मानते हैं कि इस बार नशरा नईम की जीत के साथ स्थिति बदली है.

By admin