• Sat. Oct 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

आंध्र प्रदेश: तिरुपति में फार्मा कंपनी का बॉयलर फटने से 5 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा घायल

Byadmin

Oct 3, 2026


डिजिटल डेस्क, अमरावती। आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शनिवार को श्री सिटी स्थित एक निजी कंपनी में पानी का बॉयलर फटने से एक बड़ा हादसा हो गया।

इस भीषण दुर्घटना में पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।

मामले में पुलिस और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को श्री सिटी की एक प्राइवेट कंपनी में अचानक पानी का बॉयलर फट गया। इस जोरदार धमाके की चपेट में आने से दो मजदूरों की तो मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे अन्य मजदूरों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

10 मजदूर का इलाज जारी

हादसे में 10 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज जारी है। हालांकि, अभी तक हादसे के सटीक कारणों और मृतकों की पहचान से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

सीएम नायडू ने जताया गहरा शोक

वहीं इस हादसे पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता और मुआवजा प्रदान करें, साथ ही घायल मजदूर का बेहतरीन इलाज सुनिश्चित करें ताकि उसकी जान बचाई जा सके।

By admin