• Mon. Jun 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

आईपीएल फ़ाइनल 2026: आरसीबी की पारी के 16वें ओवर में ऐसा क्या हुआ, जिसकी हो रही है चर्चा

Byadmin

Jun 1, 2026


शुभमन गिल और विराट कोहली

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, आईपीएल 2026 के फ़ाइनल में गुजरात टाइटंस के ख़िलाफ़ विराट कोहली की शानदार बैटिंग की खूब चर्चा हो रही है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

रविवार को आईपीएल 2026 के फ़ाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस (जीटी) को हराकर लगातार दूसरे साल चैंपियन बनी.

इस मैच में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली एक बार चेज मास्टर साबित हुए.

उन्होंने 42 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाकर अपनी टीम को जीत की मंज़िल तक पहुंचा दिया.

लेकिन ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ की इस शानदार पारी के साथ ही एक और वजह से उनकी चर्चा हो रही है.और वो है गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और कोहली के बीच मैदान पर हुई ‘बहस’.

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 155 रन बनाए थे.

By admin