• Sat. Apr 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

आईपीएल 2026ः एक दिन में बने दो रिकॉर्ड, केएल राहुल का कारनामा तो श्रेयस अय्यर की ताबड़तोड़ पारी

Byadmin

Apr 25, 2026


केएल राहुल और श्रेयस अय्यर

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर

पढ़ने का समय: 7 मिनट

शनिवार को आईपीएल के मुक़ाबले में एक ही दिन में दो रिकॉर्ड बन गए. पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के 264 रनों को पीछे छोड़कर रन चेज़ करने के अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाज़ी की और उसके ओपनिंग बल्लेबाज़ केएल राहुल ने 152 रनों की आतिशी पारी खेल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया था.

हालांकि उनका रिकॉर्ड टीम की जीत के काम न आ सका. पंजाब की तरफ़ से श्रेयस अय्यर ने 36 गेंद में 71 रन और शशांक सिंह ने 10 गेंद में 19 रन की नाबाद पारी खेली.

पंजाब किंग्स के बल्लेबाज़ प्रियांश आर्या ने 17 गेंदों पर 43 रन और प्रभसिमरन सिंह ने 26 गेंदों पर 76 रन बनाए. दोनों ही बल्लेबाज़ों ने ओपनिंग करते हुए पंजाब के लिए पहले विकेट की साझेदारी में महज़ 6.5 ओवर में 126 रन बना डाले.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin