आज 21 नवंबर, 2026 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज यानी 21 नवंबर को कौशल दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के मेधावी छात्रों का सम्मान करेंगे। पीएम आज बिहार में नीतीश सेतु का भी उद्घाटन करेंगे।
लखनऊ में पहली बार कौशल दीक्षांत समारोह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। यहां वे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में देश भर के मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय की ओर से हर साल आईटीआई के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया जाता है। कार्यक्रम आज दोपहर बाद प्रस्तावित है।