• Wed. Nov 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब चुनाव ‘करो या मरो’ जैसा क्यों है?

Byadmin

Nov 25, 2026


पंजाब चुनाव

इमेज कैप्शन, दिल्ली के बाद पंजाब दूसरा राज्य था, जहाँ आम आदमी पार्टी सत्ता में आई

2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी (आप) के लिए कई विश्लेषक ‘करो या मरो’ की लड़ाई के रूप में देख रहे हैं. आप केवल पंजाब में ही सत्ता में है.

दिल्ली की सत्ता गंवाने के बाद अगर आप पंजाब में भी हार जाती है, तो देश के किसी भी राज्य में उसकी सरकार नहीं बचेगी. वहीं, अगर वह चुनाव जीतती है, तो उसे राष्ट्रीय स्तर पर दोबारा अपनी राजनीतिक ज़मीन मज़बूत करने का मौक़ा मिलेगा.

इसलिए ये चुनाव आम आदमी पार्टी की विश्वसनीयता, संगठनात्मक एकजुटता और भविष्य में विस्तार की संभावनाओं से भी जुड़ा है.

बीजेपी और कांग्रेस के विकल्प के तौर पर अपनी पहचान बनाने की आम आदमी पार्टी की हसरत काफ़ी हद तक इस बात पर टिकी है कि वह सत्ता में रहकर अपना शासन मॉडल साबित करे.

फ़िलहाल पंजाब उसके पास बचा एकमात्र मौक़ा है, जहाँ वह दिखा सकती है कि उसका शासन मॉडल न सिर्फ़ पहली बार जनादेश हासिल कर सकता है, बल्कि दोबारा भी लोगों का भरोसा जीत सकता है.

By admin