• Tue. Jun 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

आयुष मलिक का कथित वीडियो आया सामने, हिंदू धर्म में वापसी की कह रहे बात

Byadmin

Jun 30, 2026


आयुष मलिक का कथित वायरल वीडियो जिसमें वो हिंदू धर्म में वापसी की बात कह रहे हैं

इमेज स्रोत, Viral Video Screengrab

इमेज कैप्शन, आयुष मलिक का कथित वायरल वीडियो जिसमें वो पूजा करते दिख रहे हैं और हिंदू धर्म में वापसी की बात कह रहे हैं

  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 6 मिनट

उत्तर प्रदेश के शामली ज़िले के दवा कारोबारी आयुष मलिक के इस्लाम धर्म अपनाने के बाद अब एक ऐसा कथित वीडिया सामने आया है जिसमें आयुष मलिक पूजा करते नज़र आ रहे हैं.

ग़ौरतलब है कि शामली पुलिस ने आयुष के कथित ‘साज़िशन धर्म परिवर्तन’ के आरोप में उनकी कथित पत्नी चांदनी क़ुरैशी और ससुर इस्लाम क़ुरैशी को गिरफ़्तार किया था.

इसके बाद वायरल हुए कई वीडियो में आयुष मलिक ने दावा किया था कि उन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार करके अपना नाम मोहम्मद अली रख लिया था.

अब जो वीडियो सामने आया है उसमें आयुष मलिक वापस हिंदू धर्म अपनाने की बात कह रहे हैं.

बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से बातचीत में आयुष मलिक के पिता देवराज मलिक ने इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि की है लेकिन शामली के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि उन्हें इस बारे में फ़िलहाल कोई जानकारी नहीं है.

By admin