• Wed. Oct 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

आसाराम ने पैरोल खत्म होने के बाद नहीं किया सरेंडर, उज्जैन के अस्पताल में करा रहा है उपचार

Byadmin

Oct 28, 2026


जागरण संवाददाता, जयपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बावजूद मंगलवार शाम तक जोधपुर जेल में सरेंडर नहीं किया है।

पैरोल खत्म होने की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद जेल प्रशासन ने उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाने की तैयारी कर ली है।

बता दें कि आसाराम को उपचार के लिए छह अक्टूबर को 20 दिन का पैरोल मिला था। पैरोल की अवधि मंगलवार को समाप्त हो गई, उसे शाम पांच बजे तक सरेंडर करना था।

जेल अधीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि तय समय पर सरेंडर नहीं करने पर आसाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

वह उज्जैन के धनवंतरी आयुर्वेद अस्पताल में उपचार करा रहा है। बता दें कि आसाराम ने सर्वोच्च न्यायालय में अपील कर पैरोल अवधि बढ़ाने का आग्रह किया था। हालांकि, कोर्ट ने इससे इन्कार कर दिया था।

By admin