• Tue. Jun 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इंडिया गठबंधन की बैठक में कौन-कौन हुआ शामिल और किन मुद्दों पर बनी सहमति

Byadmin

Jun 9, 2026


मल्लिकार्जुन खड़गे

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर इंडिया गठबंधन की बैठक में हुई बातचीत का ब्योरा दिया

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 8 मिनट

नई दिल्ली में सोमवार को इंडिया गठबंधन की बैठक में विपक्षी दलों के नेताओं ने गठबंधन की एकता पर ज़ोर दिया और कहा कि ये गठबंधन देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और लोगों के रोज़गार से जुड़े मुद्दे जोर-शोर से उठाएगा.

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने विपक्षी दलों की एकता मज़बूत करने और भाजपा का मुकाबला करने के लिए नई रणनीति तैयार करने पर भी ज़ोर दिया.

बीजेपी ने इंडिया गठबंधन पर तंज़ कसते हुए कहा कि वोट चोरी नहीं हुआ बल्कि ‘विपक्षी दलों का वजूद चोरी हुआ’ है.

इंडिया गठबंधन की बैठक ऐसे समय में हुई है जब इसके कुछ घटक दलों के बीच गंभीर मतभेद खुलकर सामने आए हैं. बैठक में विपक्षी दल आम आदमी पार्टी और डीएमके शामिल नहीं हुए.

इसके साथ ही एक प्रमुख पार्टी तृणमूल कांग्रेस जो बड़े राजनीतिक संकट से जूझ रही है, इस बैठक में शामिल हुई.

By admin