• Sat. Sep 26th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इंदौर अनंत चतुर्दशी झांकियां:पोस्टरों में छाए पेपर लीक और सरकारी स्कूलों के मुद्दे, पहलवानों ने किया जागरूक – Indore Anant Chaturdashi 2026 Jhanki Live Grand Procession

Byadmin

Sep 25, 2026


11:04 PM, 25-Sep-2026

पौराणिक कथाओं के साथ मिले सामाजिक संदेश


INDORE NEWS
– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर झांकियों का वर्षों पुराना पारंपरिक क्रम इस बार भी पूरी शान के साथ कायम रहा। झांकियों के कारवां की शुरुआत खजराना गणेश मंदिर की झांकी से हो हुई जिसके पीछे क्रमशः शास्त्री कॉर्नर नवयुवक मंडल, इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA), नगर निगम, होप टेक्सटाइल, कल्याण मिल, मालवा मिल, हुकुमचंद मिल, स्वदेशी मिल, राजकुमार मिल और स्पूतनिक ट्यूटोरियल एकेडमी की भव्य झांकियां शामिल रहीं। इस वर्ष झांकियों में धार्मिक व पौराणिक प्रसंगों के साथ-साथ नारी शक्ति, नशामुक्ति और युवा सशक्तीकरण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक संदेशों को प्रमुखता दी गई है। 

स्वदेशी मिल: दुर्गा माता द्वारा महिषासुर वध, भगवान शिव और माता सती का पावन प्रसंग, तथा नशामुक्ति का संदेश देती झांकी।

कल्याण मिल: भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा और ‘नारी शक्ति’ की थीम पर केंद्रित मनमोहक प्रस्तुति।

मालवा मिल: बच्चों के लिए लोकप्रिय बाल कविता ‘मछली जल की रानी है’, चंद्रमा-रोहिणी विवाह की पौराणिक कथा और भोलेनाथ की भव्य बारात पर आधारित झांकियां।

10:48 PM, 25-Sep-2026

ढोल वादकों ने पुलिस के विरोध में नारे लगाए


– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

चल समारोह के दौरान ढोल वादकों ने पुलिस के विरोध में नारे लगाए। दरअसल चल समारोह में ध्वजारोहक पथिक दल को पुलिस अफसरों ने ढोल बजाने की अनुमति नहीं दी। वे जब निर्णायक मंच के सामने आए तो पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने गए। उन्हें ऐसा करने से पुलिस अफसरों ने रोकने की कोशिश की।

10:15 PM, 25-Sep-2026

भाजपा नेता ने सज्जन सिंह वर्मा से लिया आशीर्वाद


– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

झांकियों के कारवों में बहुत ही रोचक दृश्य देखने को मिल रहे हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष अमरदीप मौर्य ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा से मंच पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इंदौर में अनंत चतुर्दशी के आयोजन में इस तरह के कई नजारे देखने को मिलते हैं। 

09:44 PM, 25-Sep-2026

अखाड़ों में महिला-पुरुषों के साथ बच्चों ने भी दी प्रस्तुतियां


– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

झांकियों के साथ शहर के प्रमुख अखाड़ों की प्रस्तुतियां भी हो रही हैं। इनमें महिलाओं और पुरुषों के साथ बच्चे भी जबरदस्त करतब दिखा रहे हैं। कृष्णपुरा छत्री से लेकर पूरे झांकी मार्ग पर अखाड़ों के करतब चर्चा का विषय हैं। पहलवानों के साथ महिलाओं और बच्चियों ने भी शस्त्र कला और पारंपरिक करतब दिखाकर लोगों को आश्चर्य में डाला। 

09:38 PM, 25-Sep-2026

अखाड़ों को प्रस्तुति के लिए तीन मिनट का समय


– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

कृष्णपुरा छत्री पर निर्णायक मंच लगाया गया है। निर्णायक कमेटी के सदस्य अंकों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ झांकियों को तय करेंगे। इसके अलावा अखाड़ों को भी तीन पुरस्कार दिए जाएंगे। इस बार प्रशासन अखाड़ों को नकद राशि के पुरस्कार भी देगा। अखाड़ों को प्रस्तुति के लिए तीन मिनट का समय दिया जा रहा है।

09:31 PM, 25-Sep-2026

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी भजनों की प्रस्तुति


– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

झांकी के चल समारोह में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भजनों की प्रस्तुति देते हुए चल रहे हैं, उनके साथ भाजपा के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय भी मौजूद हैं। 

09:29 PM, 25-Sep-2026

झांकी में नजर आए पेपर लीक के पोस्टर


– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

झांकी के चल समारोह में पेपर लीक, शिक्षा अधिकार, शिक्षा में ईमानदारी के पोस्टर भी नजर आए। जब नारायण उस्ताद व्यायम शाला का अखाड़ा निर्णायक मंच के समीप पहुंचा तो अखाड़े के तीन पहलवान पोस्टर लेकर मंच के सामने खड़े हो गए। जिस पर वे मुद्दे उठाए गए, जो दिल्ली में जेन जी के आंदोलन में नजर आए थे। पेपर लीक, शिक्षा का अधिकार सहित अन्य बातों का जिक्र पोस्टरों पर था। अखाड़े के पहलवानों ने तीन मिनट तक बनेठी घुमाई और शस्त्र कला का प्रदर्शन किया। तब तक पोस्टर अखाड़े में लहराते गए। कुछ सदस्यों की नजर पोस्टरों पर भी पड़ी। बाद में ये पोस्टर पूरे चल समारोह में अखाड़े के पहलवानों ने हाथ में थामे रखे।

09:21 PM, 25-Sep-2026

बढ़ने लगी भीड़, बढ़ता जा रहा झांकियों का कारवां


– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

रात 9 बजे झांकियों का कारवां अपने सबसे सुंदर दौर में पहुंच गया है। लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है और अखाड़ों के पहलवान भी उत्साह से लबरेज नजर आ रहे हैं। झांकियों के आसपास बच्चे, बुजुर्गों, महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। 

08:13 PM, 25-Sep-2026

अखाड़ों ने दिखाए रोमांचक करतब


– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

अखाड़ों ने रोमांचक करतब दिखाए। शहर के प्रमुख अखाड़ों ने झांकियों में प्रदर्शन के लिए एक महीने से भी ज्यादा समय तक अभ्यास किया। अखाड़ों में युवा, बुजुर्गों के साथ बालिकाओं ने भी खूब करतब दिखाए। झांकी देखने आए लोगों के लिए अखाड़ों के करतब सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहे। 

08:08 PM, 25-Sep-2026

नगर निगम ने बनाई जेन जी की झांकी

झांकियों के कारवां में नगर निगम की झांकी सबसे अधिक सुर्खियां बटोरती दिखी। नगर निगम ने इस बार जेन जी पर आधारित झांकी बनाई। इसमें युवाओं को स्कूल जाते दिखाया गया। साथ में गणेशजी की मूर्ति रखी और देशभक्ति और संस्कारों से ओतप्रोत चित्रों को सजाया गया। 

By admin