• Tue. Oct 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इलेक्ट्रिक कारों में सफर करने पर कुछ यात्रियों को मितली क्यों होती है?

Byadmin

Oct 6, 2026


सांकेतिक तस्वीर

लोला बेयर्ड ने अपने बॉयफ्रेंड से कार सड़क किनारे रोकने को कहा. सफर शुरू हुए करीब 40 मिनट ही हुए थे और उन्हें मितली इतनी ज़्यादा महसूस हो रही थी कि वह खुद को उल्टी करने से रोक नहीं पाईं.

नॉर्थ लंदन की रहने वाली 24 वर्षीय लोला को इससे पहले कभी मोशन सिकनेस यानी सफर के दौरान जी मिचलाने की समस्या नहीं हुई थी. लेकिन करीब दो साल पहले उनके बॉयफ्रेंड ने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खरीदा.

तब से जब भी वह उन्हें लंबी कार यात्रा पर लेकर जाते हैं, लोला को “बहुत ज़्यादा मितली” महसूस होती है.

समस्या इतनी बढ़ गई कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से कार बदलने तक के लिए कह दिया.

लोला अकेली नहीं हैं. बीबीसी न्यूज़ से कुछ अन्य लोगों ने भी बताया कि उन्हें या उनके बच्चों को इलेक्ट्रिक कार में यात्री के तौर पर बैठने पर ज़्यादा कार सिकनेस महसूस होती है. हालांकि, दूसरी तरफ कई ईवी ड्राइवरों का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई परेशानी नहीं होती.

By admin