• Fri. Oct 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इसराइल की फ़्लाइट में ओमानी पायलट को इजाज़त कैसे मिली? नेतन्याहू ने दिया ये जवाब

Byadmin

Oct 2, 2026


बिन्यामिन नेतन्याहू पूर्वी यरुशलम में एक कार्यक्रम में भाषण दे रहे हैं.

इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा कि जांच से संकेत मिलता है कि दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान में अपने साथी पायलट पर चाकू से हमला करने और विमान पर क़ब्ज़ा करने की कोशिश करने वाले व्यक्ति को इस्लामी कट्टरपंथी विचारधारा की शिक्षा दी गई थी.

बुधवार को सफ़र शुरू होने के क़रीब दो घंटे बाद फ्लाईदुबई का विमान 5,200 मीटर से ज़्यादा नीचे आ गया. इसके बाद यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने हमलावर पर काबू पा लिया और विमान का नियंत्रण वापस ले लिया. विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की.

नेतन्याहू ने फॉक्स न्यूज़ से कहा कि इस बात की “बहुत ज़्यादा आशंका” है कि हमलावर, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि वह ओमान का नागरिक था, “विमान को गिराने वाला था”.

इस बीच, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि वहाँ जांच शुरू कर दी गई है. इसका मक़सद यह पता लगाना है कि “क्या यह घटना किसी आतंकवादी गतिविधि या मक़सद से जुड़ी थी”.

सऊदी अरब ने कहा है कि उसने पायलट और को-पायलट को मेडिकल टीमों से मंज़ूरी मिलने के बाद गुरुवार सुबह यूएई वापस भेज दिया है.

वीडियो कैप्शन, जानिए विमान का कॉकपिट कैसे काम करता है

भारतीय समय के मुताबिक लगभग 11:10 बजे, जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर चुका विमान वापस सऊदी अरब में लौट आया. इसके बाद विमान सऊदी के उत्तर पश्चिम में स्थित तबुक हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गया.

घटना की अपनी जांच करने के बाद से फ्लाईदुबई ने दुबई और तेल अवीव के बीच की उड़ानें निलंबित कर दी हैं.

एल अल, इस्रायर और अर्किया सहित इसराइली एयरलाइंस ने कहा कि फंसे हुए यात्रियों को वापस लाने के लिए शुक्रवार से दुबई से बचाव उड़ानें संचालित करने की योजना बनाई गई है.

परिवहन मंत्रालय ने यह भी कहा कि उसने एतिहाद एयरलाइंस को अबू धाबी और तेल अवीव के बीच उड़ानों की संख्या बढ़ाने के लिए एक तत्काल अनुरोध भेजा है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट… सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

By admin