• Thu. Nov 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इसराइल: नेतन्याहू के भाषण के दौरान पत्नी सारा और पूर्व पीएम नेफ़्टाली बैनेट के बीच क्यों हुई तीखी बहस?

Byadmin

Nov 12, 2026


बिन्यामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू

इमेज कैप्शन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विपक्षी नेता नेफ़्टाली बैनेट को नेतन्याहू की पत्नी सारा के साथ बहस करते हुए भी देखा गया (फ़ाइल फ़ोटो)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

इसराइल की 26वीं संसद का पहला सत्र मंगलवार दोपहर यरुशलम में शुरू हुआ. इस दौरान सभी 120 नवनिर्वाचित सांसदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली.

इस बार संसद में प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के पक्ष में सांसदों की संख्या कम है. हालांकि, नई सरकार के गठन तक नेतन्याहू कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में पद पर बने रहेंगे.

संसद के पहले सत्र के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला. कई सांसदों ने एक-दूसरे पर तीखी टिप्पणियां कीं, जबकि कुछ सदस्य सदन की कार्यवाही छोड़कर बाहर चले गए.

सबसे ज़्यादा चर्चा उस समय हुई, जब नेतन्याहू के भाषण के दौरान उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू और पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्षी नेता नेफ़्टाली बैनेट के बीच तीखी बहस हो गई.

नेफ़्टाली बैनेट और सारा नेतन्याहू के बीच हुई बहस

विपक्षी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नेफ़्टाली बैनेट

इमेज कैप्शन, विपक्षी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नेफ़्टाली बैनेट ने नेतन्याहू को बीच भाषण में टोकते हुए सात अक्तूबर के हमास हमले को लेकर सवाल किया (फ़ाइल फ़ोटो)

दरअसल, नेतन्याहू ने अपने भाषण के दौरान चुनाव में विदेशी दखल के आरोपों का ज़िक्र किया.

By admin