• Thu. Oct 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इसराइल ने कहा, ‘प्लेन क्रैश होने से बचाने वाले हीरोज़ को सैल्यूट’

Byadmin

Oct 1, 2026


एफ़ज़ेड103

इमेज कैप्शन, दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट एफ़ज़ेड103 उड़ान भरने के करीब दो घंटे बाद सऊदी अरब मुड़ गई

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

दुबई से इसराइल जा रहे एक विमान को ‘क्रैश होने से बचाने के लिए’ इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने फ़्लाईदुूबई के इस विमान के क्रू मेंबर्स और यात्रियों की तारीफ़ की.

ये विमान दो मिनट में 17,000 फ़ीट तक नीचे आ गया. इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के मुताबिक़ एक पायलट ने दूसरे पायलट पर चाकू से हमला किया और विमान को क्रैश कराने की कोशिश की.

बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने दुबई से तेल अवीव जा रही फ़्लाईदुबई की इस फ़्लाइट में सवार एक इसराइली यात्री से बात की. यात्री ने उन्हें बताया कि विमान “अचानक तेज़ी से घूमने लगा और नीचे जाने लगा.”

यात्री ने बताया कि “किसी तरह वह एक क्रू मेंबर के साथ कॉकपिट में पहुंच गया. दोनों ने मिलकर चाकू से हमला करने वाले पायलट को काबू में कर लिया. उस वक्त वह विमान के सिस्टम के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहा था.”

एयरलाइन ने क्या कहा?

फ़्लाईदुबई की एक फ़्लाइट

इमेज कैप्शन, 30 सितंबर 2026 को लिए गए इस वीडियो के स्क्रीनग्रैब में संयुक्त अरब अमीरात से इसराइल जा रही फ़्लाईदुबई की एक फ़्लाइट में यात्री बैठे दिखाई दे रहे हैं

नेतन्याहू के मुताबिक़, एक और क्रू मेंबर “कॉकपिट में पहुंचा और विमान को संभाल लिया.” उन्होंने उन “हीरोज़” की तारीफ़ की, जिन्होंने “कई लोगों की जान बचाई और एक बड़े हादसे को टाल दिया.”

By admin