• Thu. Oct 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इंडिया गठबंधन की बैठक में ये फ़ैसले लिए गए, लेकिन अखिलेश समेत कई अहम विपक्षी नेता रहे ग़ैरहाज़िर

Byadmin

Oct 1, 2026


इंडिया गठबंधन

इमेज कैप्शन, विपक्षी इंडिया गठबंधन की बुधवार को नई दिल्ली में बैठक हुई

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

बुधवार को विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक हुई. इसमें 19 पार्टियों के नेता शामिल हुए. हालांकि, गठबंधन के अहम घटक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई प्रमुख नेता बैठक में मौजूद नहीं थे.

अखिलेश यादव लखनऊ में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए अपनी पार्टी के दो उम्मीदवारों के नामांकन में मौजूद रहे. उनकी जगह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल हुए.

अखिलेश यादव के अलावा, डीएमके नेता एमके स्टालिन और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल भी बैठक में शामिल नहीं हुए.

बीजेपी ने विपक्षी गठबंधन के नेताओं की गैरमौजूदगी को लेकर ‘इंडिया’ ब्लॉक की एकता पर सवाल उठाए हैं.

अखिलेश की गैरमौजूदगी पर बोले सपा नेता

अखिलेश यादव

इमेज कैप्शन, अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए अपनी पार्टी के दो उम्मीदवारों के नामांकन में थे

हालांकि, अखिलेश की गैरमौजूदगी को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता महिबुल्लाह नदवी ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन मज़बूत है.

By admin