• Wed. Sep 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

वो गांव, जहां सैकड़ों पुरुषों की उनकी पत्नियों ने हत्या कर दी

Byadmin

Sep 30, 2026


बीसवीं सदी की शुरुआत में क़रीब 20 महिलाओं पर अपने पतियों को ज़हर देने के आरोप में मुक़दमा चलाया गया

इमेज कैप्शन, बीसवीं सदी की शुरुआत में क़रीब 20 महिलाओं पर अपने पतियों को ज़हर देने के आरोप में मुक़दमा चलाया गया

4 दिसंबर 1929 को अमेरिकी अख़बार ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने हंगरी में सामने आए एक ऐसे मामले की ख़बर छापी थी, जिसने लोगों को हैरान कर दिया था. उन दिनों क़रीब 50 महिलाओं पर मुक़दमा शुरू हुआ था.

इन महिलाओं पर आरोप था कि उन्होंने इस यूरोपीय देश के एक दूरदराज़ गांव में रहने वाले ज़्यादातर पुरुषों को ज़हर देकर मार डाला.

रिपोर्ट छोटी थी, लेकिन उसमें चौंकाने वाली जानकारियां थीं. कहा गया था कि 1911 से 1929 के बीच बुडापेस्ट से क़रीब 130 किलोमीटर दक्षिण में स्थित नादीरेव गांव की कई महिलाओं ने 50 से ज़्यादा पुरुषों को ज़हर देकर मार डाला.

इन महिलाओं को ‘एंजेल मेकर्स’ के नाम से जाना जाने लगा था. उन पर आरोप था कि उन्होंने आर्सेनिक वाले घोल से पुरुषों को ज़हर दिया और उनकी हत्या की.

कुछ लोग इसे आधुनिक इतिहास में महिलाओं द्वारा पुरुषों की सामूहिक हत्या का सबसे बड़ा मामला मानते हैं.

By admin