• Mon. Nov 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इसराइल में सरकार बनाने की चुनौती, आइज़नकोट पर क्या बोला अरब मीडिया?

Byadmin

Nov 9, 2026


गादी आइज़नकोट

इमेज कैप्शन, आइज़नकोट राजनीति में नए हैं. उन्होंने औपचारिक रूप से 2022 में राजनीति में क़दम रखा था

7 और 8 नवंबर को अरब जगत के टीवी चैनलों ने इसराइल के राष्ट्रपति आइज़ैक हर्ज़ोग के उस फैसले को प्रमुखता दी, जिसमें उन्होंने गादी आइज़नकोट को अगली सरकार बनाने की जिम्मेदारी सौंपी.

टीवी चैनलों ने आइज़नकोट के सामने आने वाली चुनौतियों और देश के राजनीतिक भविष्य को तय करने में अरब पार्टियों की निर्णायक भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया.

प्रमुख अरब मीडिया संस्थानों ने इस बात पर जोर दिया कि आइज़नकोट को इसराइली संसद के 67 सदस्यों का समर्थन मिला है.

हालांकि, 8 नवंबर को उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य जोर पूर्व सैन्य प्रमुख के सामने गठबंधन बनाने की जटिल चुनौतियों और अरब पार्टियों के समर्थन पर निर्भर एक अभूतपूर्व अल्पमत सरकार की संभावना पर रहा.

By admin