• Mon. Nov 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मिस्र में दो ट्रेनों की टक्कर, सात लोगों की मौत और 100 से ज़्यादा घायल

Byadmin

Nov 9, 2026


मिस्र में रेल हादसा

इमेज कैप्शन, इस टक्कर के कारण कई डिब्बे पटरी से उतर गए और ढलान से नीचे जा गिरे.

मिस्र के गीज़ा शहर के पास 8 नवंबर 2026 को हुए रेल हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 100 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं.

देश के रेलवे प्राधिकरण के मुताबिक़, गीज़ा और काहिरा से दक्षिण की ओर जा रही दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं.

इस टक्कर के कारण कई डिब्बे पटरी से उतर गए और ढलान से नीचे जा गिरे.

घटनास्थल की तस्वीरों में लोग पलटे हुए डिब्बों के अंदर घायल यात्रियों को तलाशते दिखे.

हादसे के बाद बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया.

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फ़तह अल-सीसी ने कहा कि उन्होंने सरकारी अधिकारियों को हादसे के कारणों की जांच करने और लापरवाही के दोषी पाए जाने वाले लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

सरकारी अभियोजन कार्यालय ने चेतावनी दी है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

सरकार ने बताया कि इलाके के अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, क्योंकि वहां बड़ी संख्या में घायल लोगों को लाया जा रहा है.

By admin