• Wed. Nov 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इस्लाम अपनाने वाली महिला के पति ने निकाह के 5 दिन बाद ही भेजा मैसेज- ‘मैं तुम्हें तलाक़ देता हूं’

Byadmin

Nov 11, 2026


महिला

इमेज कैप्शन, जेन ने बताया कि उन्होंने उस शख़्स से छह महीने तक ऑनलाइन चैट और वीडियो कॉल पर बात की थी, जिससे उन्होंने बाद में शादी की थी

निकाह के पांच दिन बाद जेन को एक मैसेज मिला, जिसने उनकी ज़िंदगी पूरी तरह बदल दी.

उनके पति ने मैसेज में लिखा, “मैं तुम्हें तलाक़ देता हूं और तलाक़ दे चुका हूं.”

बीबीसी ने इस बात पर सहमति जताई है कि जेन का असली नाम सामने नहीं रखा जाएगा.

जेन ने बताया कि 10 महीने पहले इस्लामिक शादी के लिए बनी वेबसाइट ‘मुज़’ पर उनकी मुलाक़ात एक शख़्स से हुई थी.

उस समय जेन को लगता था कि उस शख़्स का नाम एडम है और वह मैनचेस्टर में रहता है.

By admin