• Tue. Aug 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इस लॉ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट जस्टिस सूर्यकांत को क्यों नहीं बुलाना चाहते दीक्षांत समारोह में

Byadmin

Aug 10, 2026


सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत

इमेज स्रोत, Nalasar/FB/ GettyImages

इमेज कैप्शन, कुछ विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय से मुख्य न्यायाधीश को आमंत्रित करने के फ़ैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है

हैदराबाद स्थित नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज़ एंड रिसर्च (नालसार) विश्वविद्यालय में भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) को दीक्षांत समारोह में आमंत्रित किए जाने के प्रस्ताव को लेकर विवाद खड़ा हो गया है.

2026 के दीक्षांत समारोह के कुछ विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ईमेल के माध्यम से एक याचिका सौंपी है, जिसमें उनसे मुख्य न्यायाधीश को आमंत्रित करने के फ़ैसले के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया गया है.

बीबीसी ने इस मामले पर कुछ विद्यार्थियों से बात की. हालांकि वे अपना नाम बताना नहीं चाहते थे, लेकिन कुछ ने पुष्टि की कि ईमेल भेजा गया था.

उन्होंने पुष्टि की कि ईमेल प्रशासनिक पदों पर आसीन लोगों को भेजा गया था, जिनमें नालसार विश्वविद्यालय के कुलपति और रजिस्ट्रार भी शामिल थे.

23 जुलाई को भेजी गई इस याचिका का मामला देर से सामने आया. विश्वविद्यालय प्रशासन विभाग ने अभी तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

By admin