• Thu. Jul 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान के अचानक हमले पर ट्रंप की बेहद आक्रामक भाषा में चेतावनी, कहा-करारा जवाब देंगे

Byadmin

Jul 30, 2026


डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, GE

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार सुबह ईरान के ख़िलाफ़ बेहद आक्रामक और गाली-गलौज से भरी भाषा में धमकी दी. इससे पहले ईरान ने रात में अचानक जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों पर मिसाइल हमला किया था.

ट्रंप ने कहा, “हम उन पर बहुत ज़ोरदार हमला करेंगे. उन्हें करारा जवाब मिलेगा.”

ट्रंप ने कहा कि जॉर्डन में तैनात अमेरिकी सैनिकों के पास ईरान की ओर से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने और मार गिराने के लिए सिर्फ़ कुछ मिनट थे.

उन्होंने बताया कि उन्होंने उस वीडियो को देखा है, जिसमें अमेरिकी सैन्यकर्मी मिसाइलों को रोकने की कार्रवाई के दौरान रियल टाइम में को-ऑर्डिनेशन कर रहे हैं.

इस बीच, अमेरिकी सेंट्रल कमान ने कहा कि ईरान की सभी मिसाइलों को कामयाबी के साथ रोक लिया गाय है.

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर ने बताया कि कि उसने जॉर्डन स्थित मुवाफ़्फ़क़ अल-सलती एयर बेस और अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड के मुख्यालय को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं.

आईआरजीसी ने यह जानकारी ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के ज़रिए दी.

जॉर्डन की सेना ने कहा कि उसने ईरान की पांच मिसाइलों को रोककर ख़त्म कर दिया.

तत्काल किसी के हताहत होने या नुक़सान की कोई खबर नहीं है.

By admin