• Tue. Aug 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान के डर से कैटरिंग ट्रक में छिपकर ट्रंप ने बदला था अपना विमान- रिपोर्ट का दावा

Byadmin

Aug 11, 2026


अंकारा से प्रस्थान करने से पहले पुराने एयर फ़ोर्स वन विमान के बगल में एक खानपान ट्रक खड़ा था

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, अंकारा से रवाना होने से पहले पुराने एयर फ़ोर्स वन जेट विमान के बगल में कैटरिंग (खानपा) के ट्रक खड़े दिखाई दे रहे हैं.

अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़, डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने तुर्की में नेटो शिखर सम्मेलन से निकलते समय ईरान के संभावित ख़तरे को देखते हुए गुपचुप तरीक़े से विमान बदल लिया था.

वॉशिंगटन पोस्ट ने बताया है, अमेरिकी राष्ट्रपति टेलीविज़न कैमरों की मौजूदगी में एयर फ़ोर्स वन में सवार हुए, फिर उन्हें चुपके से एक ऊंचे एयरपोर्ट कैटरिंग ट्रक में ले जाया गया और एक सैन्य विमान तक पहुंचाया गया.

इस दौरान विमान में सवार पत्रकारों और व्हाइट हाउस के कुछ कर्मचारियों को इसकी जानकारी नहीं थी.

अधिकारियों ने बीबीसी के अमेरिकी सहयोगी सीबीएस न्यूज़ को बताया कि अमेरिका ने विमान पर मिसाइल दागने की ईरान की विश्वसनीय धमकी का पता लगाया था.

हालांकि व्हाइट हाउस ने इस गुप्त तरीक़े से विमान बदलने की पुष्टि नहीं की है.

By admin