• Sat. May 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान के तेल का राष्ट्रीयकरण करने वाले मोसद्देग़ की कहानी, तख़्तापलट कर जिन्हें हटा दिया गया

Byadmin

May 2, 2026


मोहम्मद मोसाद्देग़

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, मोसद्देग़ ने वित्त मंत्री और विदेश मंत्री के रूप में भी काम किया

डॉक्टर मोहम्मद मोसद्देग़ ने 28 अप्रैल, 1951 को जब ईरान सरकार के प्रधानमंत्री पद की बागडोर संभाली तब आंतरिक और बाहरी परिस्थितियां जटिल थीं.

एक ओर ईरानी सेनाओं और दूसरी ओर ब्रिटेन के नेतृत्व वाली औपनिवेशिक शक्तियों के बीच इच्छाशक्ति का संघर्ष चल रहा था.

यह उभार एक लंबे राजनीतिक और बौद्धिक सफ़र का नतीजा था, जिसमें मोसद्देग़ बीसवीं सदी की शुरुआत से ही शामिल रहे.

उन्होंने ईरान में हुए बड़े बदलावों को देखा और उनमें हिस्सा लिया- संवैधानिक क्रांति से लेकर तेल विवाद तक- जिसने ईरान के इतिहास को नई दिशा दी.

एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका के मुताबिक़, मोहम्मद मोसद्देग़ का जन्म 1880 में तेहरान, ईरान में हुआ था और 5 मार्च, 1967 को तेहरान के उत्तर-पश्चिम में कराज के पास अहमदबाद गांव में उनके घर पर उनका निधन हो गया.

By admin