• Sat. May 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Csk Vs Mi Live Score:मुंबई को दूसरा झटका, रिकेल्टन 37 रन बनाकर आउट; नमन धीर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी टूटी – Csk Vs Mi Ipl Live Score: Chennai Super Kings Vs Mumbai Indians Today Match Scorecard Updates

Byadmin

May 2, 2026


08:16 PM, 02-May-2026

CSK vs MI Live Score: नौ ओवर का खेल पूरा

नौ ओवर का खेल पूरा हो चुका है और मुंबई ने दो विकेट पर 77 रन बना लिए हैं। फिलहाल नमन धीर 17 गेंदों में 28 और सूर्यकुमार यादव 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 18 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

08:03 PM, 02-May-2026

CSK vs MI Live Score: मुंबई को दूसरा झटका

मुंबई को दूसरा झटका नूर अहमद ने दिया। उन्होंने रेयान रिकेल्टन को पवेलियन की राह दिखाई। वह 24 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। अब नमन धीर का साथ देने सूर्यकुमार यादव आए हैं।

07:54 PM, 02-May-2026

CSK vs MI Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

पावरप्ले में मुंबई ने एक विकेट पर 57 रन बनाए हैं। रेयान रिकेल्टन 36 और नमन धीर 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 

07:37 PM, 02-May-2026

CSK vs MI Live Score: मुंबई को पहला झटका लगा

मुंबई को दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर अंशुल कंबोज ने पहला झटका दिया। उन्होंने विल जैक्स को रामकृष्ण घोष के हाथों कैच कराया। वह पांच गेंदों में सिर्फ एक रन बना पाए। अब रेयान रिकेल्टन का साथ देने नमन धीर आए हैं।

07:29 PM, 02-May-2026

CSK vs MI Live Score: मुंबई की पारी शुरू

मुंबई की पारी शुरू हो चुकी है। रेयान रिकेल्टन और विल जैक्स क्रीज पर मौजूद हैं।

07:09 PM, 02-May-2026

CSK vs MI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, सरफराज खाम, मैथ्यू शॉर्ट, गुरजापनीत सिंह।

मुंबई इंडियंस: विल जैक्स, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: राज बावा, रघु शर्मा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार।

07:04 PM, 02-May-2026

SK vs MI Live Score: मुंबई ने टॉस जीता, चुनी बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मुंबई के लिए आज लेग स्पिनर रघु शर्मा डेब्यू करेंगे। वहीं, अश्विनी कुमार की जगह कृष भगत की वापसी हुई है। चेन्नई ने दो बदलाव किए हैं। इनमें गुरजपनीत सिंह की जगह रामकृष्ण घोष और अकील हुसैन की जगह प्रशांत वीर को मौका मिला है।

06:43 PM, 02-May-2026

CSK vs MI Live Score: धोनी-रोहित को लेकर क्या है अपडेट

धोनी सत्र से पहले अभ्यास के दौरान पिंडली में खिंचाव के कारण अब तक कोई मैच नहीं खेल पाए हैं जबकि शुरुआत में माना जा रहा था कि वह जल्द वापसी करेंगे। सीएसके के कोच माइकल हसी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले कहा, ‘उम्मीद है कि धोनी जल्द से जल्द वापसी करेंगे। मुझे नहीं पता कि यह शनिवार को होगा या शायद उसके बाद वाले मैच में, लेकिन उनकी रिकवरी बहुत अच्छी चल रही है।’ वहीं, मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच माहेला जयवर्धने ने बताया था कि ओपनर रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट से धीरे-धीरे उबर रहे हैं। फ्रेंचाइजी की मेडिकल टीम शनिवार को सीएसके के खिलाफ मुकाबले में रोहित को टीम में शामिल करने पर फैसला करेगी। 

06:43 PM, 02-May-2026

CSK vs MI Live Score: जीत की पटरी पर लौटने को बेताब मुंबई

  • मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन भी इस सत्र में उतार-चढ़ाव वाला रहा है। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद, पांच बार की चैंपियन टीम को कमजोर मध्य क्रम और गेंदबाजों ने निराश किया है। 
  • उसके गेंदबाज स्कोर का बचाव करने और महत्वपूर्ण मौकों पर विपक्षी बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे हैं।
  • चेन्नई और मुंबई की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए दोनों में से कोई भी टीम इस मैच में स्पष्ट रूप से जीत की हकदार नहीं है।
  • यह मुकाबला आईपीएल की पारंपरिक रूप से सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता में वर्चस्व की लड़ाई के बजाय अस्तित्व की लड़ाई बन गया है।

06:42 PM, 02-May-2026

CSK vs MI Live Score: कहां चूक रही सीएसके?

  • सीएसके की बल्लेबाजी में निरंतरता का अभाव रहा है। विशेषकर उसके बल्लेबाज बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। 
  • उसके गेंदबाज भी दबाव वाली परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जूझ रहे हैं।
  • ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई वाली सीएसके को लगातार खराब प्रदर्शन, खराब नेट रन रेट के कारण प्लेऑफ में पहुंचने को लेकर अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है। 
  • टीम में महेंद्र सिंह धोनी की लंबे समय तक अनुपस्थिति भी चिंता का कारण बन गई है। 

By admin