• Mon. Aug 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान के लिए इसराइली लोगों को निशाना बनाने वाला ‘फ़ॉक्सट्रॉट नेटवर्क’ क्या है?

Byadmin

Aug 2, 2026


रावा माजिद

इमेज स्रोत, Swedish Police

इमेज कैप्शन, फ़ॉक्सट्रॉट और उसके नेता रावा माजिद पर आरोप है कि वो यूरोप के अलग-अलग देशों में युवाओं का हिंसा के लिए इस्तेमाल करते हैं

“मैं एक ख़तरनाक मिशन पर जा रहा हूँ.’

यह वह छोटा सा संदेश था जो 19 साल के नॉर्वे के रहने वाले जोहान्स नैटलैंड ने ब्रिटेन जाने से पहले अपनी प्रेमिका को भेजा था.

19 मार्च 2025 को, नैटलैंड को उत्तरी इंग्लैंड के हडर्सफ़ील्ड शहर के एक होटल में दो बंदूक़ों, 19 राउंड गोला-बारूद और 2,000 पाउंड (2,680 डॉलर) के नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया था.

इस सप्ताह, एक ब्रिटिश अदालत ने उन्हें ईरान से जुड़े एक स्वीडिश आपराधिक गिरोह के आदेश पर हत्या की साज़िश रचने का दोषी पाया.

स्वीडिश संगठित अपराध गिरोह को फ़ॉक्सट्रॉट नेटवर्क के नाम से जाना जाता है और ब्रिटिश अभियोजकों का कहना है कि इसने नैटलैंड को ‘कॉन्ट्रैक्ट किलिंग’ को अंजाम देने के लिए ब्रिटेन भेजा था.

By admin