• Sun. Aug 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पप्पू यादव के घर पर प्रेस कॉन्फ़्रेंस में हंगामा, पूर्णिया सांसद ने लगाया चाकू से जानलेवा हमले का आरोप

Byadmin

Aug 2, 2026


पप्पू यादव

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने रविवार को दिल्ली के अपने घर पर एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित की थी

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 4 मिनट

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अपने दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी वहां अचानक हंगामा हो गया.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इसी दौरान झड़प की स्थिति बन गई.

बताया जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक व्यक्ति ने कथित रूप से सांसद पर हमला करने की कोशिश की. इसके बाद पप्पू यादव के समर्थकों ने उस व्यक्ति की पिटाई कर दी.

घटना के बाद पप्पू यादव ने कहा, “क्या कोई मेरे घर में घुसकर मुझ पर हमला कर सकता है? वह चाकू लेकर मुझ पर हमला करने आया था.”

पप्पू यादव

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने कथित हमलावर को बचाया

वहीं उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति ने आरोप लगाया, “वह व्यक्ति हमला कर रहा था, फिर भी दिल्ली पुलिस उसे बचा रही थी.”

By admin