• Sun. Aug 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कल का मौसम:बारिश तो हुई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली; जानिए आने वाले सप्ताह में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज – Weather Forecast It Rained In Delhi But There Was No Relief From The Heat

Byadmin

Aug 2, 2026


अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey

Updated Sun, 02 Aug 2026 06:39 PM IST

रविवार को बारिश से जलभराव और जाम लगा। मौसम विभाग ने 4 अगस्त को जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। 8 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश संभव है।


Weather Forecast It rained in Delhi but there was no relief from the heat

दिल्ली का मौसम
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

दिल्ली के कई इलाकों में रविवार को दोपहर के वक्त तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश के चलते तापमान में मामूली गिरावट आई। इस दौरान ठंडी हवाओं ने मौसम को भी खुशनुमा बना दिया। हालांकि, इस राहत के साथ कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला। ऑफिस आने-जाने वाले कर्मचारियों और यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। हालांकि, बीच-बीच में सूरज व बादल के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।


By admin