• Mon. Apr 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान के वरिष्ठ सांसद ने होर्मुज़ स्ट्रेट पर ‘कंट्रोल’ को लेकर क्या कहा?

Byadmin

Apr 20, 2026


इब्राहिम अज़ीज़ी
इमेज कैप्शन, ईरानी सांसद इब्राहिम अज़ीज़ी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के पूर्व कमांडर हैं

ईरान ने कहा है कि वह होर्मुज़ स्ट्रेट पर से अपना नियंत्रण नहीं छोड़ने वाला. ईरान के एक वरिष्ठ सांसद ने इस पर ‘ईरान का अधिकार’ बताया है.

ईरानी सांसद और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के पूर्व कमांडर इब्राहिम अज़ीज़ी ने बीबीसी से कहा, “ईरान तय करेगा कि जहाज़ों को होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने की इजाज़त मिलेगी या नहीं.”

उन्होंने दावा किया अब इससे जुड़ा क़ानून भी बनने वाला है, इसको लेकर संसद में बिल आने वाला है.

इब्राहिम अज़ीज़ी ने होर्मुज़ स्ट्रेट को ‘दुश्मन का सामना करने के लिए ईरान के पास मौजूद ताक़तों में से एक’ बताया.

गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि होर्मुज़ स्ट्रेट खुल गया है.

हालांकि, बाद में ईरानी सरकारी मीडिया ने कहा कि होर्मुज़ स्ट्रेट फिर बंद कर दिया गया है.

By admin