डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई पुलिस ने पड़ोसी ठाणे जिले में रविवार को छह करोड़ रुपये मूल्य की एमडीएमए गोलियां या एक्स्टसी जब्त कीं और ड्रग्स रैकेट से जुड़ी एक महिला को गिरफ्तार किया। एमडीएमए मादक पदार्थ होता है।
अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर, एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने पांच हजार गोलियों का एक कंसाइनमेंट को रोका और आरोपित को टिटवाला शहर से गिरफ्तार किया।
जांच में क्या पता चला?
प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि तस्करी का सामान अंतरराज्यीय गिरोह के माध्यम से प्राप्त किया गया था। पुलिस आरोपित महिला के मोबाइल फोन डाटा और संपर्कों की जांच कर रही है ताकि नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान हो सके।