Pbks Vs Lsg:पंजाब की लगातार पांचवीं जीत, अंक तालिका में दबदबा बरकरार; तीन मैच गंवा चुकी है लखनऊ की टीम – Ipl 2026 Pbks Vs Lsg Result: Punjab Kings Vs Lucknow Super Giants Key Highlights Analysis Points Table Update
{“_id”:”69e519fc557c2a2c970b2fb8″,”slug”:”ipl-2026-pbks-vs-lsg-result-punjab-kings-vs-lucknow-super-giants-key-highlights-analysis-points-table-update-2026-04-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”PBKS vs LSG: पंजाब की लगातार पांचवीं जीत, अंक तालिका में दबदबा बरकरार; तीन मैच गंवा चुकी है लखनऊ की टीम”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}
पंजाब बनाम लखनऊ – फोटो : IANS
विस्तार
प्रियांश आर्या (93) और कूपर कोनोली (87) की रिकॉर्ड 182 रनों की साझेदारी के बाद मार्को यानसेन की घातक गेंदबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रनों से हरा दिया। रविवार को न्यू चंडीगढ़ के महाराज यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में सात विकेट पर 254 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर सिर्फ 200 रन ही बना सकी।