• Mon. Apr 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

क्या अमेरिका और ईरान पाकिस्तान में फिर करेंगे बात,यहां चल रही ‘तैयारियों’ से मिल रहे कैसे संकेत

Byadmin

Apr 20, 2026


पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद में एक फाइव स्टार होटल बुक किया है

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद में एक फाइव स्टार होटल बुक किया है. सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है. इससे ये कयास लग रहे हैं कि शायद एक बार फिर ईरान-अमेरिका वार्ता हो सकती है

पढ़ने का समय: 5 मिनट

अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत के लिए अभी तक किसी जगह या तारीख़ का एलान नहीं हुआ है.

लेकिन पाकिस्तानी नेताओं के राजनयिक प्रयास जारी हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समझौता होने की स्थिति में इस्लामाबाद दौरा करने की बात कही थी. अब इन संकेतों के बीच पाकिस्तान की राजधानी में पुख़्ता सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है.

बीबीसी उर्दू के मुताबिक़ रविवार को इस्लामाबाद के विशाल पांच सितारा मैरियट होटल के मैनेजमेंट ने अपने मेहमानों को रविवार दोपहर तीन बजे तक होटल खाली करने का निर्देश दिया.

इसके अलावा रावलपिंडी और इस्लामाबाद के उपायुक्तों ने रविवार से अगले आदेश तक सार्वजनिक परिवहन और माल ढुलाई पर रोक लगा दी है.

मैरियट होटल के मैनेजमेंट की ओर से जारी एक नोटिस में कहा गया, “पाकिस्तान सरकार ने एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए रविवार को दोपहर तीन बजे से पूरे होटल को बुक कर लिया है. इसलिए, सभी मेहमानों से अनुरोध है कि वे दोपहर तीन बजे तक होटल खाली कर दें.”

By admin