• Wed. Jun 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान ने कुवैत को इस तरह से टारगेट क्यों किया, जानिए क्या होगा इसका असर

Byadmin

Jun 10, 2026


8 मार्च को ईरान ने ड्रोन से कुवैत की हाई राइज बिल्डिंग पर हमला किया

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, 8 मार्च को ईरान ने ड्रोन से कुवैत की हाई राइज बिल्डिंग पर हमला किया

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

कुवैत गल्फ़ में प्रतिद्वंद्विता की लड़ाई में ख़ुद को बहुत सतर्क रखने की कोशिश करता रहा है.

सऊदी अरब और ईरान के बीच तनाव के दौरान भी कुवैत ने सामान्यतः जीसीसी देशों का साथ दिया है, लेकिन साथ ही वह क्षेत्रीय अस्थिरता को देखते हुए सावधानी से क़दम बढ़ाता रहा है.

कुवैत ने जीसीसी (गल्फ़ कोऑपरेशन काउंसिल) के अन्य पाँच सदस्य देशों के साथ मिलकर हिज़्बुल्लाह को आधिकारिक रूप से एक आतंकवादी संगठन घोषित किया था.

जीसीसी में कुवैत के अलावा बहरीन, ओमान, क़तर, सऊदी अरब और यूएई हैं.

कुवैत की एक लाइन स्पष्ट थी कि वह जीसीसी के साथ खड़ा है, भले ईरान से प्रतिद्वंद्विता की लड़ाई में खुलकर सामने नहीं आता था.

By admin