• Sat. Apr 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान पर प्रतिबंधों के बाद अमेरिका ने आर्थिक दबाव बढ़ाने की भी बात कही

Byadmin

Apr 25, 2026


डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, Alex Wong/Getty Images

इमेज कैप्शन, ट्रंप ने कहा कि वह ईरान में उन लोगों से बात कर रहे हैं जो ‘अभी सत्ता में हैं’ (फ़ाइल फ़ोटो)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने
न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत में कहा कि ‘ईरान एक ऑफ़र दे रहा है और हमें देखना होगा’.

हालांकि, उनका कहना है कि उन्हें अब तक यह नहीं पता कि यह ऑफ़र क्या है.

फ़ोन कॉल के दौरान जब ट्रंप से पूछा
गया कि अमेरिका किसके साथ बातचीत कर रहा है, तो उन्होंने स्पष्ट जानकारी नहीं दी.

लेकिन उन्होंने कहा, वह “उन लोगों से बात कर रहे हैं जो इस समय
सत्ता में हैं”.

उन्होंने यह भी कहा कि अगले हफ़्ते
जब ब्रिटेन के किंग चार्ल्स अमेरिका आएंगे, तो वह उनके साथ ईरान पर चर्चा करेंगे.

इससे पहले व्हाइट हाउस ने पुष्टि की
कि अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ और जैरेड कुशनर ईरान से बातचीत के लिए
इस्लामाबाद की यात्रा करेंगे.

उधर, ईरान की सरकार ने भी पुष्टि की कि विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची
इस्लामाबाद दौरे पर रहेंगे. हालांकि, बयान में
इस बात का ज़िक्र नहीं किया गया कि यह यात्रा क्या अमेरिका से बातचीत के लिए है या
नहीं.

By admin