• Sun. May 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान में 21 साल के युवक को फांसी पर लटकाया गया

Byadmin

May 1, 2026


आंग सान सू की

इमेज स्रोत, Myanmar state TV

म्यांमार के सरकारी मीडिया के
मुताबिक़, देश की पूर्व नेता आंग सान सू ची को
हाउस अरेस्ट में शिफ्ट किया गया है. वह पहले हिरासत में थीं.

80 साल की नोबेल पुरस्कार विजेता को 2021 में सैन्य तख्तापलट में सत्ता से हटाए जाने के
बाद से हिरासत में रखा गया था. माना जा रहा है कि उन्हें राजधानी नेपीडॉ की एक
सैन्य जेल में रखा गया था.

सैन्य प्रमुख मिन आंग लाइंग के बयान
में कहा गया है कि उन्होंने “उनकी बाक़ी सज़ा को तय आवास पर पूरी करने का
आदेश दिया है”.

मिन आंग लाइंग ने म्यांमार में
तख़्तापलट का नेतृत्व किया था.

आंग सान सू ची 2015 में सत्ता में आई
थीं, जब म्यांमार के तत्कालीन शासकों ने
लोकतांत्रिक सुधार लागू किए थे.

इससे पहले वह लंबे समय तक सैन्य शासन
के दौरान लोकतंत्र समर्थक एक्टिविस्ट रहीं और उन्हें पहले 15 साल से ज़्यादा समय
तक हाउस अरेस्ट में रखा गया था.

सरकारी मीडिया ने उनकी एक तस्वीर
प्रसारित की है, जिसमें वह दो वर्दीधारी कर्मियों के
साथ बैठी दिखाई दे रही हैं.

उनके बेटे किम एरिस ने इस घोषणा पर
संदेह जताया है और कहा कि उनके पास यह साबित करने का कोई सबूत भी नहीं है कि
उनकी मां ज़िंदा हैं. उन्होंने कहा कि इस तस्वीर का “कोई मतलब नहीं” है, क्योंकि यह 2022 में ली गई थी.

उन्होंने बीबीसी से कहा,
“मुझे उम्मीद है कि यह सच हो. लेकिन
अब तक मुझे ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिला है जिससे यह साबित हो कि उन्हें शिफ़्ट
किया गया है.”

By admin