• Sun. May 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

गर्मियों में क्यों एसी फटने के आते हैं मामले, ऐसे हादसों से बचने के लिए क्या करें?

Byadmin

May 3, 2026


एसी

इमेज स्रोत, Sanchit Khanna/Hindustan Times via Getty Images

इमेज कैप्शन, गर्मी के मौसम में एसी फटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक़ एसी का बेहतर रखरखाव ऐसे हादसों से बचने में मददगार साबित हो सकता है

पढ़ने का समय: 6 मिनट

उत्तर भारत में गर्मी बढ़ने लगी है. कई इलाकों में तापमान 40-45 डिग्री. तक पहुंचने लगा है.

घनी आबादी वाले शहरों में बढ़ती आबादी, ट्रैफ़िक के दबाव और प्रदूषण से गर्मी और कहर ढा रही है.

ऐसे में एयर कंडीशनर्स का इस्तेमाल बढ़ गया है.

लेकिन इसके साथ ही भीषण गर्मी की वजह से अक्सर एसी फटने की घटनाएं भी सामने आने लगती हैं.

लिहाजा ये जानना जरूरी है कि एसी का सुरक्षित इस्तेमाल कैसे करें.

By admin