• Thu. Sep 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

उत्तराखंड:हेमकुंड साहिब में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ घाटी में भारी बारिश और घना कोहरा छाया – Hemkund Sahib Sees Season First Snowfall Heavy Rain In Kedarnath Valley Uttarakhand Weather News Updates

Byadmin

Sep 17, 2026


हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। ऊंचाई वाले क्षेत्र में हुई इस बर्फबारी के साथ मौसम ने करवट ली है। इधर, रुद्रप्रयाग जिले के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। केदारनाथ घाटी में भी बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता कम हो गई है। खराब मौसम के कारण यात्रियों और स्थानीय लोगों को आवाजाही के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए तीर्थयात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने यात्रियों को यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और जोखिम वाले क्षेत्रों में अधिक सावधानी से आवाजाही करने को कहा है।

ये भी पढ़ें…देहरादून:  फर्जी MBBS दाखिले पर मेडिकल एजुकेशन निदेशक का बयान- पांच संदिग्ध प्रमाणपत्र मिले, किए गए रद्द

लगातार बारिश और कम दृश्यता को देखते हुए पहाड़ी रास्तों पर सफर करने वालों को मौसम की स्थिति का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। प्रशासन की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान जोखिम वाले स्थानों पर विशेष रूप से सतर्क रहें।

 

By admin