• Sun. Jun 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

उद्धव गुट के बागी सांसद आज कर सकते हैं अलग होने का औपचारिक एलान, डैमेज कंट्रोल में जुटे ठाकरे

Byadmin

Jun 21, 2026


डिजिटल डेस्क, मुंबई। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) में एक बार फिर बड़ी फूट होती नजर आ रही है। पार्टी के कुल 9 लोकसभा सांसदों में से 6 बागी सांसद आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बगावत का औपचारिक एलान कर सकते हैं।

एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ये बागी सांसद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से हुई अपनी मुलाकात की तस्वीरें, वीडियो और उन्हें सौंपा गया पत्र सार्वजनिक करेंगे, जिसमें उन्होंने ठाकरे परिवार पर विचारधारा से भटकने का आरोप लगाया है। इस दौरान वह उन वजहों का भी खुलासा कर सकते हैं, जिसके कारण ठाकरे परिवार के नेतृत्व वाले संगठन से अलग होने का निर्णय लिया।

इससे पहले बागी नेताओं ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरलासे मुलाकात की है और उन्हें अपनी निष्ठा में बदलाव की जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने दावा किया कि ठाकरे परिवार के विचारधारा से भटकने के कारण उन्होंने अलग होने का फैसला किया है और इस पर दलबदल विरोधी कानून लागू नहीं होगा।

बताया जा रहा है कि वह जरूरत पड़ने पर स्पीकर ओम बिरला से दोबारा मुलाकात करेंगे। बताया यह भी जा रहा है कि अपना समर्थन घोषित करने से पहले उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे से भी मिल सकते हैं।

ठाकरे परिवार में विभाजन तय

ठाकरे परिवार की शिवसेना में दूसरी बार विभाजन होना अब तय लग रहा है, लेकिन कुछ तकनीकी बाधाओं के कारण अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हो पाई है।

हाल ही में हुए शिवसेना स्थापना दिवस समारोह में बागी सदस्यों ने बेहद सतर्कता बरती और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मंच साझा नहीं किया। इसके पीछे सीधा कारण यह था कि वे खुद को पार्टी से अलग हुए सदस्य के रूप में प्रदर्शित नहीं करना चाहते थे। वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि ठाकरे परिवार उन पर स्वेच्छा से पार्टी की सदस्यता छोड़ने का कानूनी आरोप न लगा सके।

डैमेज कंट्रोल में जुटे ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने पार्टी में और अधिक टूट रोकने के लिए बागी सांसदों के गढ़ों यवतमाल, परभणी, हिंगोली, धराशिव और शिरडी का तीन दिवसीय डैमेज कंट्रोल दौरा शुरू कर दिया है। उनका यह दौरा सोमवार तक चलेगा। अपने इस दौरे के दौरान, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख इन क्षेत्रों के जिला प्रमुखों से मुलाकात करेंगे।

By admin