• Sun. Jun 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Ind W Vs Sa W Live Score:भारत को पहला झटका, मंधाना 17 रन बनाकर आउट; शेफाली-यास्तिका क्रीज पर – Sa W Vs Ind W Live: T20 World Cup 2026 South Africa-w Vs India-w Scorecard Old Trafford Cricket Ground Stretfo

Byadmin

Jun 21, 2026


07:21 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: भारत को पहला झटका

भारत को पहला झटका मारिजन कप ने दिया। उन्होंने स्मृति मंधाना को बोल्ड किया। वह 12 गेंदों में 17 रन बना सकीं। अब शेफाली वर्मा का साथ देने यास्तिका भाटिया आई हैं।

07:01 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो चुकी है। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।

06:39 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

दक्षिण अफ्रीका: एल. वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसेन, डेन वैन नीकेर्क, मारिजन काप, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायॉन (विकेटकीपर), सिनालो जाफ्ता, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।

06:37 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: भारत ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि आज मिस्ट्री स्पिनर प्रेमा रावत डेब्यू कर रही हैं। उन्हें श्रेयंका पाटिल की जगह मौका मिला है। दरअसल, नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में श्रेयंका चोटिल हो गई थीं।

06:27 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: कैसी रहेगी पिच?

एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। हालांकि तेज गेंदबाजों को भी यहां अच्छी सहायता मिलती है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 190 से 200 रन के बीच रहता है, जिससे एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।

06:27 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: रन मशीन भी हैं हरमनप्रीत

हरमनप्रीत कौर ने अब तक 199 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 178 पारियों में 4123 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 30.09 का रहा है। उनके नाम एक शतक और 17 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन है। वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

06:26 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: हरमनप्रीत कौर के नाम दर्ज हो सकता है ऐतिहासिक रिकॉर्ड

इस मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। अगर वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरती हैं तो यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 200वां टी20 मुकाबला होगा। इसके साथ ही हरमनप्रीत पुरुष और महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। अभी तक किसी भी पुरुष या महिला क्रिकेटर ने यह उपलब्धि हासिल नहीं की है। पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग सबसे ज्यादा 163 मैच खेल चुके हैं, जबकि महिला क्रिकेट में हरमनप्रीत पहले से ही सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली खिलाड़ी हैं।

06:26 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: शानदार फॉर्म में भारतीय टीम

भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया पर 64 रन की बड़ी जीत के साथ की थी। इसके बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ टीम ने 95 रन से शानदार जीत दर्ज की। भारत ने उस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 209 रन बनाए थे और फिर विपक्षी टीम को 114 रन पर समेट दिया था। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 47 गेंदों पर 74 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका ने पहले मैच में हार झेलने के बाद जोरदार वापसी की। पाकिस्तान के खिलाफ टीम ने 127 रन का लक्ष्य 16.5 ओवर में हासिल करते हुए दो विकेट से जीत दर्ज की। ऑलराउंडर एनरी डर्कसेन ने 35 गेंदों पर 52 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

06:25 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: भारत की दक्षिण अफ्रीका से टक्कर

महिला टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप-ए के मुकाबले में रविवार को भारतीय महिला टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका महिला टीम से होगा। यह मैच मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। लगातार दो शानदार जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर काबिज है और उसकी नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम भी पिछले मुकाबले में जीत दर्ज कर आत्मविश्वास से भरी हुई है।

06:21 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: भारत को पहला झटका, मंधाना 17 रन बनाकर आउट; शेफाली-यास्तिका क्रीज पर

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला टी20 विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। आज भारतीय महिला टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से मैनचेस्टर में हो रहा है। भारत की नजरें लगातार तीसरी जीत पर हैं।

By admin