• Sun. Jun 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाज़ी के अब मुरीद हुए संजय मांजरेकर, सोशल मीडिया पर पिछले बयान की चर्चा

Byadmin

Jun 21, 2026


वैभव सूर्यवंशी

इमेज स्रोत, Johan Rynners-ICC/ICC via Getty Images

इमेज कैप्शन, रविवार को इंडिया ए की ओर से बल्लेबाज़ी करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंदों में अर्द्धशतक का रिकॉर्ड बनाया (फ़ाइल फ़ोटो)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

श्रीलंका के दांबुला में खेले जा रहे 50 ओवरों की त्रिकोणीय श्रृंखला के फ़ाइनल मैच में इंडिया-ए टीम के सलामी बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाज़ी के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर भी मुरीद हो गए है.

वैभव सूर्यवंशी ने महज़ 11 रनों में अर्द्धशतक जड़ा और 29 गेंदों में 94 रन बनाए. उनकी बल्लेबाज़ी के दम पर इंडिया-ए टीम ने श्रीलंका-ए के सामने नौ विकेट पर 377 रनों का विशाल पहाड़ खड़ा कर दिया.

हालांकि इससे पहले सिरीज़ के चौथे मैच में इंडिया और श्रीलंका के बीच मैच में विवाद के चलते वैभव सूर्यवंशी चर्चा में आए थे.

और तब संजय मांजरेकर ने कहा था कि “अगर वो इंडिया-ए के कोच या मैनेजर होते, तो अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ खेले जा रहे मैच के लिए वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल नहीं करते.”

लेकिन रविवार को वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक अंदाज़ को देखकर संजय मांजरेकर ने एक्स पर लिखा, “अभी-अभी एहसास हुआ कि वैभव 50 ओवर के क्रिकेट को एक ऐसे फ़ॉर्मेट के तौर पर देखते हैं जिसमें वह और भी ज़्यादा तहलका मचा सकते हैं! ख़ासकर इसलिए क्योंकि इसमें 10 ओवर तक सर्कल के बाहर 2 फ़ील्डर होते हैं, न कि 6.”

By admin