• Sun. Jun 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

स्विट्ज़रलैंड में जारी बातचीत के बीच ट्रंप ने ईरान पर हमले की दी धमकी

Byadmin

Jun 21, 2026


डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा है कि ईरान को ‘लेबनान में अपने प्रॉक्सी को रोकना चाहिए’

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

स्विट्ज़रलैंड के बर्गनस्टॉक में जहां एक ओर पाकिस्तान और क़तर की मध्यस्थता में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत हो रही है वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दे दी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “ईरान को लेबनान में अपने ज़्यादा पैसे वाले प्रॉक्सी को परेशानी खड़ी करने से तुरंत रोकना चाहिए.”

इसके साथ ही ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो हम ईरान पर फिर से बहुत ज़ोर से हमला करेंगे, ठीक वैसे ही जैसे हमने पिछले हफ़्ते किया था, बस और ज़्यादा.”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ये पोस्ट उस समय किया है जब अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत चल रही है.

वहीं बातचीत से पहले स्विट्ज़रलैंड में मौजूद अमेरिकी राष्ट्रपति जेडी वेंस ने इसे ‘ऐतिहासिक’ बताया और कहा कि ‘अमेरिका ईरान के साथ अपने रिश्तों में बड़े बदलाव के लिए तैयार’ है.

By admin