• Thu. Oct 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

एअर इंडिया विमान के झूठे हाईजैक अलर्ट के पीछे ATC सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी थी या पायलट की गलती; सुरक्षा एजेंसियां कर रही जांच

Byadmin

Oct 15, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एअर इंडिया की फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट को बुधवार को जयपुर की ओर मोड़ना पड़ा क्योंकि हाईजैक का गलत डर पैदा हो गया था। अब एविएशन और सिक्योरिटी एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं।

बोइंग 787-9, जिसमें लगभग 300 लोग सवार थे, भारतीय एयरस्पेस में उस लंबे रास्ते से दाखिल हुआ था जो आजकल पाकिस्तान के आसमान के भारतीय एयरलाइंस के लिए बंद होने की वजह से इस्तेमाल किया जा रहा है। तभी मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को इस विमान से ट्रंसपोर्टर कोड 7500 मिला, जो हाईजैकिंग या गैर-कानूनी दखल के लिए एविएशन कोड है।

पायलटों ने कोड भेजने से किया इनकार

एक्सपर्ट लोगों का कहना है कि पायलटों ने कोड भेजने से इनकार किया और ATC को बताया कि सब कुछ ठीक है। लेकिन तय प्रोटोकॉल के अनुसार, विमान को जयपुर की ओर मोड़ दिया गया, जहां उसे एक दूर के बे पर खड़ा किया गया।

विमान में सवार सभी लोगों, सामान की अच्छी तरह जांच की गई। सब कुछ ठीक पाया गया और विमान को उसी क्रू के साथ दिल्ली के लिए उड़ान भरने की मंजूरी दे दी गई, जो इस लंबी यात्रा के इस हिस्से को ऑपरेट कर रहा था।

मुंबई एटीसी को विमान से कोड 7500 मिला

जानकार लोगों ने कगा कि जब मुंबई एटीसी को विमान से कोड 7500 मिला, तो उन्होंने पायलटों से बात की, जिन्होंने बताया कि फ्लाइट के सभी ऑपरेशन सामान्य थे। लेकिन ऐसी परिस्थिति में प्रोटोकॉल का पालन करना होता है, जो किया गया। अब यह देखा जा रहा है कि यह कैसे और क्यों हुआ? क्या एटीसी की तरफ से कोई सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी थी?

अनजाने में कोड 7500 सेट होने की संभावना बहुत कम

सीनियर B778 पायलटों का कहना है कि विमान में अनजाने में या किसी गलती की वजह से कोड 7500 सेट होने की संभावना खरबों में एक है। क्योंकि हर अंक को हाथ से डालना पड़ता है। ऐसा कोई बटन नहीं है जिसे अनजाने में दबाया जा सके। इसलिए पायलट या विमान की तरफ से ऐसी कोई गलती होने की संभावना बहुत कम है।

मुंबई ATC ने सॉफ्टवेयर की गलती की संभावना बहुत कम बताया

वहीं, सीनियर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स का कहना है कि मुंबई ATC के पास एक नया सिस्टम है और यह सॉफ्टवेयर की गलती का मामला होने की संभावना बहुत कम है।

एक अधिकारी ने कहा कि जब कोई पायलट 7500 (हाईजैक) कोड का इस्तेमाल करता है, तो रडार स्क्रीन पर उस विमान का डॉट लाल हो जाता है और अलार्म बजने लगते हैं। कोड 7600 इमरजेंसी के लिए और 7700 कम्युनिकेशन फेलियर के लिए होता है।

 

By admin