• Thu. Jul 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

एक जैसे दिखने वाले 4 बच्चों के जन्म से मेडिकल दुनिया क्यों हैरान

Byadmin

Jul 23, 2026


ऑस्ट्रेलिया

इमेज स्रोत, Metro North Health

इमेज कैप्शन, एक साथ जन्में चार बच्चों की एक मिली-जुली तस्वीर. वे सभी अस्पताल में इनक्यूबेटर में हैं

ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने प्राकृतिक रूप से बिना किसी मेडिकल तकनीक (IVF) के ‘आइडेंटिकल क्वाड्रुपलेट्स’ (एक जैसे दिखने वाले चार बच्चों) को जन्म दिया है.

रॉयल ब्रिस्बेन एंड विमेंस हॉस्पिटल के अनुसार यह गर्भावस्था बेहद दुर्लभ और बहुत ज़्यादा जोखिम भरी थी.

14 जुलाई को 28 हफ़्ते और चार दिन की गर्भावस्था के बाद सिजेरियन सेक्शन से इन चार बच्चियों का जन्म हुआ. ये बच्चियां ‘मोनोज़ाइगोटिक क्वाड्रुपलेट्स’ (एक ही एग से बनी चार जुड़वां बच्चियां) थीं, यानी एक ही फर्टिलाइज़्ड एग चार भ्रूणों में बंट गया था.

अस्पताल के अनुसार, 34 वर्षीय जेनिटर ना’अमोआना और उनके पति जोर्थम के पहले से ही चार बच्चे थे. जब डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि वे एक साथ चार बच्चों को जन्म देने वाली हैं, तो दोनों यह सुनकर हैरान रह गए.

गर्भावस्था की शुरुआत से मां की देखभाल कर रहीं डॉ. एलेक्सा बेंडॉल के अनुसार, एक जैसी शक्ल वाले चार बच्चों का जन्म करीब ‘गर्भधारण के करीब डेढ़ करोड़ मामलों में से एक’ बार होता है. उन्होंने कहा कि चारों बच्चों का ‘एक ही प्लेसेंटा साझा’ करना बेहद दुर्लभ है और ऐसा मामला पहले कभी सुनने में नहीं आया.

By admin