• Thu. Apr 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

एग्ज़िट पोल कैसे किया जाता है? जानिए पिछले चुनावों में कितने सटीक रहे अनुमान

Byadmin

Apr 30, 2026


वोटिंग, मतदान

इमेज स्रोत, ANI

पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान ख़त्म हो चुका है. इसके ख़त्म होने के साथ ही चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा की 142 सीटों पर बुधवार को मतदान हुआ. इस चरण में भबानीपुर सीट पर भी मतदान हुआ है जिस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी नेता शुभेंदू अधिकारी मैदान में हैं.

इससे पहले असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था. वहीं तमिलनाडु में भी एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था.

पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था.

अलग-अलग विधानसभा चुनाव के एग्ज़िट पोल्स क्या कहते हैं, यह मतदान ख़त्म होने के साथ ही पता चल गया है लेकिन इसके साथ ही एग्ज़िट पोल्स से जुड़ी कुछ अहम बातों को समझने की कोशिश करते हैं.

By admin