• Fri. Oct 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

एमपी समाचार:दिल्ली जा रहे कॉकरोच पार्टी के 15 लोग इटारसी में हिरासत में, ट्रेन के जनरल कोच में पहुंची पुलिस – Itarsi Police Detains 15 Cockroach Party Supporters Going To Delhi Protest

Byadmin

Oct 9, 2026


महाराष्ट्र से आंदोलन के लिए दिल्ली जा रहे कॉकरोच पार्टी के 15 लोगों को पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक दिया। महाराष्ट्र से गोवा एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली जा रहे इन लोगों को इटारसी जंक्शन पर ट्रेन के जनरल कोच से उतारकर हिरासत में ले लिया गया। इनमें तीन युवतियां और 12 युवक शामिल बताए जा रहे हैं। दिल्ली पहुंचकर कॉकरोच पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन में समर्थन देने जा रहे लोगों को जैसे ही इटारसी स्टेशन पर पुलिस ने घेरा, ट्रेन के अंदर हलचल तेज हो गई और स्टेशन पर भी हंगामे के हालात बन गए। पुलिस की कार्रवाई से नाराज लोगों ने विरोध किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित है प्रदर्शन

बताया जा रहा है कि 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी का प्रस्तावित प्रदर्शन है। इसी प्रदर्शन में समर्थन देने के लिए महाराष्ट्र से कुछ लोग गोवा एक्सप्रेस के जरिए दिल्ली रवाना हुए थे। इसकी सूचना पुलिस को पहले ही मिल गई थी।

प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंचते ही पुलिस ने घेरा जनरल कोच

शाम करीब छह बजे जैसे ही गोवा एक्सप्रेस इटारसी जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंची, पुलिस ने जनरल कोच को घेर लिया। महिला और पुरुष पुलिसकर्मी कोच में दाखिल हुए और जांच के बाद 15 लोगों को ट्रेन से नीचे उतार लिया। इनमें तीन युवतियां और 12 युवक शामिल बताए जा रहे हैं।

कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी

ट्रेन से उतारे जाने के बाद लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। कुछ देर तक ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने सभी 15 लोगों को अपने वाहनों से एक गोपनीय स्थान पर पहुंचाया।

By admin